लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर 2026 यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
चयनित शिक्षकों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल हैं। सूची में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों के शिक्षक शामिल हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के हित में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए इन शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।





