नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी किए जाने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान इस फैसले से निराश हैं, लेकिन उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि अदालत के इस फैसले के खिलाफ जल्द ही उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी।





