इटावा। उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी(UPSACS),लखनऊ के तत्वावधान में युवा उत्सव-2026 के अंतर्गत रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में जनपद इटावा के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर एचआईवी/एड्स जागरूकता से संबंधित अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार(ADIOS,)एवं विशिष्ट अतिथि पवन प्रताप उपस्थित रहे।साथ ही स्वास्थ्य विभाग,इटावा से सौरभ तिवारी,श्रीमती कंचन तिवारी,सुश्री साक्षी तिवारी एवं अभिषेक कुमार की उपस्थिति रही।अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान चेयरमैन डॉ.कैलाश चंद्र यादव द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान:जी सी जीनियस पब्लिक स्कूल।द्वितीय स्थान:AMNEEV विजन स्कूल।तृतीय स्थान:पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल।सांत्वना पुरस्कार (चतुर्थ स्थान): थियोसोफिकल इंटर कालेज।विजेता टीमों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी,प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि रेड रिबन क्विज जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी, जागरूकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन डॉ.कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र ही नहीं,बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व,स्वास्थ्य जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों के विकास का भी माध्यम है।





