HomeUttar PradeshAligarhजिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार परिसर के विभिन्न बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजनालय तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

जिला मजिस्ट्रेट ने जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, नियमित निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कारागार की सुरक्षा के साथ-साथ बंदियों को मानवीय एवं नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित जेल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular