इटावा। ईज़ीमेक मार्केटिंग प्रा.लि.एवं सेफलाइफ द्वारा आयोजित महासंग्राम 2026 का भव्य आयोजन शुक्रवार को जनपद में हुआ।इस विशेष अवसर पर निदेशक-प्रबंधक सनशाइन स्कूल शिखर चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारी,डायरेक्ट सेलिंग उद्योग से जुड़े सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार,आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अमन सूर्यवंशी ने विशिष्टता के रूप में उपस्थित शिखर चतुर्वेदी को माला पहनाकर तथा बुके देकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर शिखर चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच,अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।





