HomeMarqueeकांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा चार सूत्रीय...

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

शाहजहांपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर शुद्ध पेयजल, समुचित प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जहां-जहां बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, उन्हें तत्काल ऊंचा कराया जाए तथा खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कर दुर्घटनाओं की संभावना को समाप्त किया जाए।

संगठन ने यह भी मांग की कि श्रावण मास की अवधि तक कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित मांस, मुर्गी एवं मदिरा की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए जाएं। इसके अलावा जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां की क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई। इस दौरान जिला महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता, जिला सचिव मुनेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण टंडन, दानवीर सिंह, गौरव ठाकुर, दीपक शर्मा, रामऔतार गुप्ता, जिला मंत्री जतिन यादव, दीपक ओमर, विनोद कुमार, कमलेश कुमार, जय किशन, प्रभाकर वर्मा, बृज किशोर, सचिन शुक्ला, रामदास कश्यप, जगदीश साहू, श्रवण तिवारी, अनुज मोहन, बबलू कुमार, सतीश चंद्र, महिला मोर्चा की मून, पिंकी रस्तोगी, रंजन कश्यप, रेनू सिंह सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular