पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय लखनऊ से प्राप्त दो इण्टरसैप्टर दो पहिया वाहन द्वारा विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इंटरसेप्टर वाहन में 800 मीटर की दूरी से तेज गति से सड़को पर दौड़ रहे वाहनों की फोटो कैप्चर करके चालान करने की आधुनिक तकनीक उपलब्ध है,इन दो पहिया वाहनों पर लेजर स्पीड गन, पीए सिस्टम विद मल्टी टोन सायरन, रैड एंड ब्लू फ्लैसिंग लाइट फ्रंट एंड बैक,मोपिड फोर माउंटिग(मशीन की दिशा बदलने हेतु उपकरण), हैलमेट, साइड स्टोरेज हाउसिंग, उपलब्ध है।
जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों के ओवरस्पीड के चालान किये जायेगे। जिसमें जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों तथा गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर ओवरस्पीड (Speed Violation) के चालान किए जाएंगे। किसी भी स्थान पर इंटरसेप्टर वाहन द्वारा गति की निगरानी एवं विधिक कार्रवाई की जा सकती है।अभियान के दौरान ओवरस्पीड, एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण अत्यधिक गति (Overspeed) है। निर्धारित गति सीमा का पालन करके अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा अमूल्य मानव जीवन की रक्षा की जा सकती है।यातायात पुलिस जनपद सम्भल की अपील”गति पर रखें नियंत्रण, तभी सुरक्षित रहेगा आपका जीवन। सड़क पर जल्दबाजी नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित यात्रा करें।”





