मठ में मजहब की दीवारें दरकिनार कर मुस्लिम भाइयों और महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से किया पूजा
रामेश्वर मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दो माह तक चलेगा
वाराणसी। मोक्ष नगरी काशी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक गुरुओं के आश्रम में श्रद्धालुओं का टाटा लग रहा। मठों में विशेष पूजन हुआ, विभिन्न गुरुओं के आश्रम में हजारों श्रद्धालुओं गुरु दीक्षा ली वहीं कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए कई मुस्लिम श्रद्धालुओं ने भी गुरु दीक्षा ली। भोर से शाम तक गंगा घाटों पर करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
सुबह से ही दशाश्वमेध, रविदास और अन्य प्रमुख घाटों पर भारी भीड़ रही जहाँ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाकर मंगल कामना की। पातालपुरी मठ में अनोखी तस्वीर देखने को मिली जहां एक तरफ पूरा देश गुरु भक्ति में डूबा है, वहीं मठ में मजहब की दीवारें दरकिनार कर मुस्लिम भाइयों और महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पीठाधीश्वर महंत बालक दास की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। यहां मुस्लिम महिलाओं ने महंत बालकदास से गुरु मंत्र लेकर गुरु दीक्षा ली और आरती की।
वही अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीकुण्ड सहित विभिन्न मठों और आश्रमों में शिष्यों ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में बुधवार को सुबह 6 बजे से गुरु पूर्णिमा महाउत्सव का आयोजन पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह जी महाराज के निर्देशन में शुरू हुआ। पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह जी महाराज के अनुसार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक श्री सुखमनी साहेब जी का पाठ किया। तत्पश्चात् अरदास व भोग लगाया गया।
संगत चेतन मठ के पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह ने आये हुए अनुयाई व भक्तगण को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु ज्ञान सम्पूर्ण धरा पर उपयोगी है। तत्पश्चात आये हुए सभी भक्तों को हलवा,घुघरी का प्रसाद वितरित किया गया।जो रात्रि तक चलता रहा। काशी स्थित श्री रामेश्वर मठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का आज वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य शुभारंभ हुआ।
मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
दो माह तक चलेगा पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नारायणानंद तीर्थ जी महाराज जी के सानिध्य में चलेगा। यहा अमेरिका, कनाडा एवं दुबई सहित विदेशों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के दर्शन एवं सत्संग का पुण्य लाभ प्राप्त किया। अस्सी क्षेत्र स्थित एक शांत और आध्यात्मिक महत्व का स्थान राम जानकी मठ जहां सैकड़ो श्रद्धालुओं ने गुरु पूजा कर आशीर्वाद ग्रहण किया ।





