HomeMarqueeसमय पर जांच, टीकाकरण, सुरक्षित रक्त व स्वच्छता अपनाने की दी सलाह

समय पर जांच, टीकाकरण, सुरक्षित रक्त व स्वच्छता अपनाने की दी सलाह

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मेडिकल कॉलेज में चला जागरूकता अभियान

हेपेटाइटिस से बचाव के बारे में मरीजों के बीच चिकित्सकों ने दी जानकारी

सिद्धार्थनगर। विश्व वायरल हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों तथा आमजन के बीच पहुंचकर वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक किया और बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता चौधरी, सीनियर रेजिडेंट डॉ. विपिन तथा नर्सिंग इंचार्ज श्रीश श्रीवास्तव सहित विभाग के चिकित्सक, एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने लोगों को बताया कि वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच, उपचार और आवश्यक सावधानियां अपनाकर इससे बचाव संभव है।

चिकित्सकों ने लोगों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, संक्रमण फैलने के तरीके तथा सुरक्षित रक्त चढ़ाने, सुरक्षित इंजेक्शन के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे वायरल हेपेटाइटिस के प्रति स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दें, ताकि इस गंभीर बीमारी के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular