HomeMarqueeडीपीआरओ के सेवानिवृत्त होने के बाद एडीपीआरओ ने संभाला कार्यभार, सफाई कर्मचारी...

डीपीआरओ के सेवानिवृत्त होने के बाद एडीपीआरओ ने संभाला कार्यभार, सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत।

गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने नव नियुक्त जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि डीपीआरओ के नेतृत्व में पंचायत विभाग की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं न्यायसंगत समाधान किया जाएगा। डीपीआरओ ने संगठन के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी कर्मचारियों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भरोसा भी दिलाया और इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी महामंत्री देवमणि शुक्ला संगठन मंत्री उधो राम गौतम संप्रेक्षक रामरूप वर्मा प्रचार मंत्री फूलराज कोरी प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती तिवारी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कश्यप महामंत्री रामरती देवी ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनी राम ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष हलदरमऊ रमेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कटरा बाजार हरेंद्र सिंह ब्लॉक महामंत्री झंझरी हरीश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत धर्मेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला महेश चौरसिया रामकरन वर्मा लेखराज तिवारी ज्ञान प्रकाश जायसवाल रामपाल सिंह फौजदार पांडे अतुल त्रिपाठी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular