बस्ती ।कॉवड़ यात्रा/मेला के दृष्टिगत आज बस्ती मण्डल के समस्त बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदुद्दीन ने यूनियन के पदाधिकारीकॉवड़ यात्रा/मेला में जाने वाले सभी बसों के सभी प्रपत्र अद्यतन पूर्ण करा लिए जायें। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत फिटनेस पर विषेष ध्यान दिया जाये।वाहन की आवष्यक मरम्मत के साथ पंेटिंग, सीटों, खिडकियों के शीषे आदि को करा लिया जाये।
यात्रियों को ले जानी वाली वाहनों में साफ-सफाई का विषेष ध्यान दिया जाये।चालक/परिचालक के द्वारा यात्रियों के साथ नम्रतापूर्वक मधुर व्यवहार किया जाये। यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभ्रदता न की जाये।म्हिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विषेष ध्यान रखा जाये। यात्रा के दौरान उन्हे सीट पर बैठाने में प्राथमिकता दी जाये। चालक को पर्याप्त विश्राम दिया जाये ताकि दुर्घटना की आषंका न रहे।वाहन के ऊपर लगेज/कैरियर न लगाया जाये।
हाल ही में कई बसों में विभिन्न कारणों से जलकर पूर्णतः नष्ट हो जाने के कई मामले प्रकाष में आये हैं जिनमें जान-माल की बड़ी हानि भी हुई है इसलिए बसों में ज्वलनषील पदार्थ जैसे-गैस सिलेण्डर, केरोसीन, स्टोव, पेट्रोमैक्स आदि का परिवहन न किया जाये, वाहन केे ड्राइवर/कण्डक्टर के द्वारा ड्यूटी के दौरान पान मसाला, गुटखा, शराब तथा अन्य किसी भी नषीले पदार्थ का सेवन न किया जाये। बैठक में सुरेश कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), तथा बस्ती मंडल की बस यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।





