बाराबंकी। भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता ने फलदार पौधों को रोपित करते हुवे लोगो से अपील की एक एक पौधरोपण करके जीवन को बचाये और अक्सीजन की कमी को दूर करें। बताते चले की राष्ट्रीय जागरण मंच के सयोजक मनोज श्रीवास्तव रामनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार पार्टी के लिए मेहनत करते नजर आ रहे है और लोगो को भाजपा पार्टी में जोड़ने का काम कर रहे है।
मनोज श्रीवास्तव जनपद में पौधरोपण करके लोगो जागरूक करने का काम कर रहे है। इसी क्रम में भाजपा मनोज श्रीवास्तव संयोजन में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों फलदार पौधों को रोपित किया गया। सर्वप्रथम भारती विद्या मंदिर परिसर में काजू व लीची के पौधों का रोपण प्रबंधक सतीश शुक्ला की देख-रेख में किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
तत्पश्चात वरिष्ठ पत्रकार संत कुमार उपाध्याय के बगीचे में अखरोट व लीची के पौधे रोपित किए। सूरतगंज पिपरी में वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर पांडेय की देख-रेख में पीपल के पौधे को रोपित किया गया। बसंतपुर के प्रतिष्ठित साहित्यकार कवि जगन्नाथ निर्दोष की देख-रेख में पकरिया का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम में महादेव मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित सिंह, महेश तिवारी,अभिषेक वर्मा,शुभांसु वर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव,एन के तिवारी सहित अनेकों गणमान्य जनों की भागीदारी रही।





