HomeUttar PradeshGorakhpurकचरा निस्तारण और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कचरा निस्तारण और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने शनिवार को सोनबरसा ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘कचरा निस्तारण एवं कुपोषण’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता, उचित कचरा निस्तारण तथा संतुलित पोषण की जानकारी दी गई। संकाय सदस्य काजल एवं कविता के मार्गदर्शन में एएनएम की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, खुले में कचरा न फेंकने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

साथ ही बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, हरी सब्जियां, दालें, दूध, फल आदि का सेवन करने तथा स्वच्छ पेयजल व नियमित हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि कुपोषण से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए प्रतिदिन पौष्टिक भोजन का सेवन, समय पर भोजन करना, स्वच्छता बनाए रखना तथा अस्वस्थ होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लेना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular