HomeMarqueeग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा सपा नेता ने वीडियो जारी करके गुणवत्ता...

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा सपा नेता ने वीडियो जारी करके गुणवत्ता पर उठाए सवाल

जिले के लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के महज 12 दिन बाद उन्नाव के कोरारी क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा धंसने का मामला सामने आया है। लगातार बारिश के बीच कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर किलोमीटर-64 के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई है।

हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी सरकारी एजेंसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।सूचना मिलने पर निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी। एजेंसी ने मरम्मत के बाद यातायात सामान्य बनाए रखने का दावा किया है।गौरतलब है कि 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस परियोजना का उद्देश्य लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा समय कम करना और यातायात को सुगम बनाना है।

लोकार्पण के कुछ ही दिनों बाद सड़क धंसने की घटना से निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठ रही है।फिलहाल निर्माण एजेंसी की ओर से सड़क धंसने के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्षति तकनीकी खामी के कारण हुई या लगातार बारिश से हुए मिट्टी के कटाव की वजह से। वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular