HomeBusinessDA Hike News: इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई...

DA Hike News: इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; नई दरें 1 जुलाई से लागू

DA Hike News: केंद्र सरकार ने CPSE के एग्जीक्यूटिव और नॉन-यूनियन सुपरवाइजर के लिए इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ता बढ़ाया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और विभिन्न पे-स्केल के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

DA Hike News: केंद्र सरकार के CPSE कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) के एग्जीक्यूटिव और नॉन-यूनियन सुपरवाइज र के लिए इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ता (IDA) में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) ने की है।

इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस में हुई यह बढ़ोतरी 1987, 1997, 2007 और 2017 के पे-स्केल के तहत आने वाले सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) के कर्मचारियों पर लागू होंगी।

1 जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी

इस कदम का मकसद महंगाई के हिसाब से सैलरी में बदलाव करना है और इससे योग्य कर्मचारियों की मासिक सैलरी में डियरनेस अलाउंस का हिस्सा बढ़ जाएगा। इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ते (DA Hike) में हुई यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। संशोधित भत्ते की गणना ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स’ (AICPI) में हुए बदलावों के आधार पर की गई है। इस इंडेक्स का इस्तेमाल कर्मचारियों को महंगाई के असर की भरपाई करने के लिए किया जाता है।

संशोधित दरें सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) में काम करने वाले एग्जीक्यूटिव और नॉन-यूनियन सुपरवाइजर पर लागू होती हैं। सरकार के मालिकाना हक वाली ये कंपनियां एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सर्विस जैसे सेक्टर में काम करती हैं और इनका वेतन ढांचा केंद्र सरकार के कर्मचारियों से अलग होता है।

डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज ने प्रशासनिक मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली CPSEs को संशोधित दरों के बारे में बताएँ ताकि उन्हें लागू किया जा सके।

CPSEs कर्मचारियों का अब कितना हो गया इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ता

2017 के पे स्केल के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने के बदा बेसिक पे का 55.7 फीसदी हो गया है। वहीं, 2007 के पे स्केल तहत आने कर्मचारियों का इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ता 241.7 फीसदी हो गया है। 1997 के पे स्केल के तहत आने वाले कर्मचारियों का इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ता 476.9 फीसदी हो गया है।

DA Hike: कितना बढ़ा इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ता

वेतनमान संशोधित आईडीए (IDA) दर
2017 का वेतनमान 55.70%
2007 का वेतनमान 241.70%
1997 का वेतनमान 476.90%
1987 का वेतनमान ₹18,298 (9,854 के औसत एआईसीपीआई स्तर पर आधारित)

उदाहरण के लिए, 2017 के पे-स्केल के तहत ₹50,000 की बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी को 55.7% की संशोधित दर पर ₹27,850 का IDA मिलेगा। पुराने पे-स्केल वाले कर्मचारियों को उनके संबंधित पे-स्ट्रक्चर पर लागू संशोधित दरों के अनुसार IDA मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular