HomeMarqueeबलपूर्वक नहीं दवाई जा सकती छात्रों की आवाज - पूर्व मंत्री अवधेश...

बलपूर्वक नहीं दवाई जा सकती छात्रों की आवाज – पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा

जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में प्रदर्शन

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से जुड़े 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र एवं नौजवान खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे, जहां प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे को सौंपा गया।vज्ञापन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त करने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा किए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज बलपूर्वक दबाना चाहती है जिसे दबाया नहीं जा सकता सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का मुद्दा हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य और शिक्षा से जुड़ा है। किसी भी कार्रवाई में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित सर्वोच्च प्राथमिकता होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य संकट में है। उन्होंने कहा कि यदि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है तो उसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और समाजवादी पार्टी विश्वविद्यालय तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।vमोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है प्रदर्शन में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, विजय सिंह, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष उत्पल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular