HomeUttar PradeshGorakhpurभाजपा के बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे सीएम योगी

भाजपा के बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे सीएम योगी

बुधवार को गोरखपुर शहर और ग्रामीण, दो विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री

योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 10 बजे से होगा सम्मेलन

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (22 जुलाई) को भाजपा के बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस सम्मेलन में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 892 बूथ अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे।

विकास कार्यों के प्रति समपर्ण भाव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी समयानुकूल मार्गदर्शन देते रहते हैं। पार्टी के हर कार्यक्रम में वह बूथ को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और चुनावों में सफलता का सबसे बड़ा प्लेटफार्म मानते हैं। गोरखपुर में 17 मई को भाजपा जिला इकाई के और 27 जून को महानगर इकाई के प्रशिक्षण वर्ग में भी उन्होंने बूथ संगठन के महत्व को समझाया था। अब जबकि सीधे बूथ अध्यक्षों का ही सम्मेलन आयोजित हो रहा है, सीएम योगी हर बूथ जीतने के लिए जरूरी टिप्स देंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का कहना है कि पार्टी, अलग अलग स्थानों पर एक साथ सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बूथ अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता का परचम फहराने का मंत्र देने के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में उपस्थित रहेंगे। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के अनुसार प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कुल 892 बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular