बिहारी मजदूरों ने लगाया जीआरपी पर मारपीट एवं फर्जी केस में फ़साने का आरोप।
बढ़नी सिद्धार्थनगर। बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में बिहार से आए हुए धान रोपण करने वाले मजदूरों एवं जीआरपी के कुछ जवानों के हाथापाई होने की बात सामने आई है। बिहार से कुछ मजदूर जो बलरामपुर जिले में धान रोपाई करने के लिए गये हुए थे,शनिवार को रात्रि 9 बजे मजदूरी कार्य के बाद वे वापस बिहार जाने के लिए बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुंचे,जहां ट्रेन सुबह होने की वजह से रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ वे परिवार के साथ आराम करने लगे,मजदूरों के साथ उपस्थित महिला ने बताया कि रात्रि में लगभग 10 बजे स्टेशन परिसर पर जीआरपी के दो सिपाही उनके पास पहुंचे और उनके परिवार के लोगों को गाली गुफ्ता देने लगे जिसके बाद उन लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके परिवार के पुरुषों के साथ महिलाओं के साथ नाबालिक बच्चों को भी मारा पीटा,उसके बाद उनके मोबाइल एवं टिकट ले लिए गये और उनके परिवार को अन्य सिपाहियों के मदद से उठा कर घर लेकर गए जो आरोप लगाकर वे हम लोगो के परिजनों को पकड़े है वे निराधार है वही जीआरपी एवं रेलवे प्रशासन ने लगाए गए आरोप से इंकार किया है,उनका कहना है कि कुछ बिहारी मजदूर शनिवार को रात्रि में शराब के नशे में आपस में लड़ाई झगड़े स्टेशन परिसर में कर रहे थे,जिससे अन्य यात्रियों को दिक्कत हो रहा था,जिसके जानकारी मिलने पर जीआरपी के जवानों ने उन्हें रोका तो वे जी आर पी के एक जवान से ही उलझ गए,जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद उन पर काबू पाया गया।
इस संबंध में जी आर पी के जिम्मेदारों बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठ पाया, आरपीएफ के बढ़नी के प्रभारी इंस्पेकर दिलीप यादव ने बताया शनिवार को रात्रि में जीआरपी जवानों ने कुछ बिहारी जो शराब के नशे ने स्टेशन परिसर में हंगामा कर रहे थे, उनके द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना दिए,जिसके बाद आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे,मामले को शांत कराते हुए चार लोगों को पकड़ कर आरपीएफ चौकी लाया गया यहां से आगे की कार्यवाही करने के जीआरपी को उनको दे दिया गया।





