HomeItawaइटावा में आज 6 पहियों वाले दिव्य रथ पर सवार होकर नगर...

इटावा में आज 6 पहियों वाले दिव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाप्रभु जगन्नाथ

इटावा। उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर श्री श्री गौर निताई परिवार(ब्रह्म मध्व गौड़ीय सम्प्रदाय)द्वारा आज 16 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को जनपद में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।महामहोत्सव को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और पूरे नगर में उत्साह का माहौल है। समय रथ यात्रा अपराह्न दो बजे से प्रारंभ होगी।प्रारंभ स्थल-बीकानेर एक्सप्रेस शास्त्री चौराहा।रूट-यह यात्रा बलराम सिंह चौराहा,नौरंगाबाद चौराहा,साबित गंज,तहसील चौराहा,नगर पालिका चौराहा,राजागंज चौराहा और पुरबिया टोला के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरेगी।इस बार ‘रथ यात्रा के मुख्य ‘आकर्षण’ भव्य 6 पहियों वाला रथ सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनु पुत्र दास जी ने बताया कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जी 6 पहियों वाले विशेष और आकर्षक दिव्य रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।इस रथ को विशेष रूप से फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है।

अलौकिक हरिनाम संकीर्तन यात्रा के दौरान वृंदावन एवं गोवर्धन से कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा।ढोल-नगाड़ों की थाप और नृत्य करते भक्त इस उत्सव को और भी अलौकिक बनाएंगे।भव्य स्वागत एवं प्रसाद वितरण यात्रा में भव्य स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।पंडित मनु पुत्र दास जी के अनुसार,मार्ग मे जगह-जगह महाप्रभु के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं और पुष्प वर्षा की जाएगी।पक्का तालाब(विश्राम स्थल)पर पहुँचकर महाप्रभु की महाआरती होगी और महाप्रसाद भोग का वितरण किया जाएगा।विश्राम स्थल पक्का तालाब परिसर पर सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगा,ताकि भक्तों को दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस रथ की रस्सी को खींचता है,उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और पं0 मनुपुत्र दास जी ने समस्त जनमानस से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनें,रथ खींचें और भगवान जगन्नाथ जी की कृपा प्राप्त करें।पत्रकार वार्ता के दौरान राजू वर्मा(अडतिया संघ के अध्यक्ष),विनोद पाल प्रभु,देवेंद्र सक्सेना (संरक्षक श्री श्री गौर निताई परिवार), अरविंद पोरवाल बीकानेर एक्सप्रेस),जितेन्द्र गौड़,(महामंत्री बीजेपी),हरस्वरुप प्रभु,प्रशान्त प्रभु,राजीव प्रभु,अभिषेक प्रभु,रोहित प्रभु आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular