HomeUttar PradeshHamirpurव्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 की दी जानकारी, समस्याओं का हुआ...

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 की दी जानकारी, समस्याओं का हुआ समाधान

राज्य कर विभाग हमीरपुर की ओर से बुधवार को सुभाष बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में व्यापारी संवाद एवं पंजीयन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी 2.0 के नए प्रावधानों, समय पर रिटर्न दाखिल करने तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना, जीएसटी पंजीकरण को बढ़ावा देना तथा कर अनुपालन के प्रति जागरूकता फैलाना था। अधिकारियों ने बताया कि नियमित जीएसटी अनुपालन से व्यापार संचालन सुगम होता है और राज्य के राजस्व व आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलती है।

संवाद के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने, तकनीकी दिक्कतों और विभागीय प्रक्रियाओं से जुड़े प्रश्न एवं सुझाव रखे। सहायक आयुक्त राज्य कर दीपक कुमार सिंह तथा राज्य कर अधिकारी धनश्याम सिंह पटेल ने व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए भरोसा दिलाया कि विभाग उनकी वास्तविक समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में व्यापारी प्रतिनिधि धीरेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं प्रतिष्ठान संचालक मौजूद रहे। व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular