HomeMarqueeराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक में गरीब वर्ग पर ग्रह व...

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक में गरीब वर्ग पर ग्रह व जल कर का बोझ डालने पर चिंता व्यक्त की गयी

संभल अवधनामा संवाददाता राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की एक कार्यक्रम समीक्षा बैठक परिषद के प्रशासनिक कार्यालम चामुण्डा कालोनी में सम्पन्न हुए जिसमें मध्यम वर्ग व गरीव वर्ग पर लगाये गये गृह कर व जल कर में नगर पालिकाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से बोझ डाला गया इस विषय पर चिन्ता व्यक्त की गयी है।
बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के० के० मिश्र ने बताया कि प्रदेश के अंदर नगर पालिका, नगर पंचायत, एवं ने महानगर पालिका द्वारा लगाये गये गृहकर एव जलकर में क्या मापदण्ड अपना कर मध्यम एवं गरीब वर्ग पर कर में कई गुना वृद्धि कर असमानता का परिचय दिया है जिसमें करो में 6 गुना से 10 गुना तक अचानक वृद्धि की गयी है शतरी क्षेत्रों में मकानों के सर्वे गलत किये गये है।

जिससे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। एक ओर सरकार गरीवों व मध्यम वर्गों के विकास की बात कर रही है वही दूसरी ओर करो में अधिक वृद्धि कर गरीव व मध्यम वर्ग पर वोझ डाल रही है। शहरी व नगरीय क्षेत्र में मकानों के करों में जो वृद्धि 6 गुना की गयी है वो किस आधार त फार्मूले को की गयी है। इसकी कोई जानकारी जनता को नही दी गई है तथा नियम बनाने गये, करें में वृद्धि क्या आधार है मकानों की कीमत के आधार पर या व्यक्ति की आप के आधार पर इसका कोई उल्लेख नहीं है। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी पर इस वृद्धि का कोई भी मापदण्ड नहीं है, जो जनता को समझा पाये।

श्री मिश्र ने कहा कि शहरी व नगरिया क्षेत्र में लड़ाई गये करो के उपरान्त जनता को समझाने का दायित्व बनता है। उनसे पूछने पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला इस सन्दर्भ में कि करें में वृद्धि अचानक किस मापदण्ड से की गयी है तथा मकानों का सर्वे किस आधार पर करके वृद्धि की गयी है। इसके लिए एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा एवं निजी सचिव श्री गेंदा सिंह, श्री मनीष कुमार जी को भेजा गया है, ताकि गरीब व मध्यम वर्ग के हित के साथ असमानता न हो।

यदि कोई व व्यक्ति इस सन्दर्भ में कोई वार्ता करना चाहता है या कर के संदर्भ में अपना पक्ष रखना चाहता है, तो वह निजी सचिव नोडलअधिकारी के नम्बर 9454410053, 9454410714 9454410433 पर अपनी बात रख सकता है। परिषद द्वारा केवल यह माँग की गयी है कि टैक्सों में वृद्धि किस आधार पर की गयी है इसका क्या मापदण्ड अपना गया है यह हमारी माँग है ताकि आम आदमी संतुष्ट हो सके। करों में 6 गुना से 10 गुना तक वृद्धि किस माप दण्ड से हुई है नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी इस बात का कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

बैठक में यह भी बताया गया कि यदि कोई उपभोक्ता किसी समस्या से परेशान या पीड़ित है तो राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के विधिक सलाहकार पीड़ित व्यक्ति की शिकायत उपभोक्ता फोरम में दर्ज कराने में पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में डी० पी० शर्मा, शाहिद हुसैन, मौ० अली, शाहनवाज़ सम्भली, अमित गौतम, रवि गुलाटी एड०, अमित सक्सेना एड०, ज्ञानेन्द्र एड०, जितेन्द्र मिश्रा, राकेश वार्ष्णेय, सतीश शर्मा, ब्रिजेश यादव, होराम सिंह, तेजपाल सिंह यादव, हाशिम अली, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, इकराम वारसी, मौ० आसिफ, नजीर हुसैन, तेजपाल सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता के॰ के ॰ मिश्र व संचालन डी॰पी॰ शर्मा ने किया।l.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular