दौड़ लगा रहे दो युवकों पर हमला केस दर्ज

0
166

मुंशीगंज (अमेठी)। अखंडानंद महाविद्यालय के समीप मैदान में दौड़ लगा रहे दो युवकों पर कट्टे की बट और लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किटियावां गांव निवासी आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर महेंद्र यादव आशीष यादव अभिषेक शर्मा साहिल तथा एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि 13 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे आदित्य प्रताप सिंह अपने साथी अभिषेक सिंह के साथ अखंडानंद महाविद्यालय के पास मैदान में दौड़ लगा रहे थे।

इसी दौरान आरोपियों ने दोनों को घेर लिया।दी गई तहरीर में आरोप है कि महेंद्र यादव ने कट्टे की बट से हमला किया जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here