HomeMarqueeजलालपुर में यूको बैंक की नई शाखा का एसडीएम ने किया उदघाटन

जलालपुर में यूको बैंक की नई शाखा का एसडीएम ने किया उदघाटन

अम्बेडकरनगर जलालपुर में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने किया उद्घाटन

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को यूको बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एसडीएम ने वृक्षारोपण कर की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूको बैंक के उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन ने की। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, बचत एवं चालू खाते, ऋण सुविधाओं तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाने वाली आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यूको बैंक का उद्देश्य लोगों तक सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है।

शाखा प्रबंधक अभिषेक पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नई शाखा खुलने से जलालपुर सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने ग्राहकों से बैंक की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि नई बैंक शाखा का खुलना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और युवाओं को वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। उन्होंने बैंक प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, अंकुर यादव, मुख्य प्रबंधक अमन रंजन, जयशंकर पांडे, सौरभ सिंह एवं अशोक सिंह सहित बैंक के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष संदीप कुमार अग्रहरी तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भी नई शाखा खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

बताया गया कि जलालपुर स्थित यह शाखा अंबेडकर नगर जनपद की दूसरी तथा यूको बैंक अयोध्या अंचल की 48वीं शाखा है। उद्घाटन समारोह में बैंक अधिकारियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular