इटावा। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग,उ0प्र0सरकार जे.पी.एस.राठौर की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ.बी.आर.अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय(आवासीय परिसर)में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य आयोजन किया गया।राज्यमंत्री द्वारा रुद्राक्ष के पौधे में जलार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों,स्वयंसेवी संगठनों,छात्र-छात्राओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया”एक पेड़ माँ के नाम”अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण के उपरांत हरितिमा ऐप पर जियो टैगिंग एवं फोटो अपलोड अवश्य करें,ताकि इटावा को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाया जा सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रदेश में हरितिमा के क्षेत्र में इटावा का तीसरा स्थान वन विभाग,जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,कर्मचारियों एवं आमजन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों से प्रदेश में अभूतपूर्व स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। आज इटावा हरितिमा के क्षेत्र में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा है और उत्तर प्रदेश पूरे देश में ग्रीन कवर बढ़ाने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है।
राज्यमंत्री द्वारा एलविश कुशवाह,डॉ.राजीव चौहान (वन्य जीव संरक्षण),संजय सक्सेना(पर्यावरण छात्र संसद),अरविंद प्रताप सिंह(किसान एवं जैविक खेती),डॉ.सुनीता (गौरैया संरक्षण एवं पर्यावरण क्षेत्र),डॉ.आशीष त्रिपाठी(पर्यावरण एवं सर्व संरक्षण), रामजनम सिंह(शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण),राहुल तोमर(पर्यावरण एवं जन जागरूकता),अनुज कुमार (वन्य जीव संरक्षण),श्रीमती सोनी,धीर सिंह सहित पर्यावरण से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य लोगों को पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0अन्नू गुप्ता,पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य,पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे आदि उपस्थित रहे।





