HomeMarqueeखुनुवां बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गोष्ठी, पैदल गश्त कर लिया...

खुनुवां बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गोष्ठी, पैदल गश्त कर लिया हालात का जायजा

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से खुनुवां बॉर्डर पर शनिवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोष्ठी में सीमा पार होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में नियमित संयुक्त गश्त और सूचना साझा करने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह तथा थाना प्रभारी शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular