सीएचसी अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मरीजों को वितरित की गई फाइलेरिया किट
महोबा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर के तत्वावधान में कस्बे में छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली सीएचसी से प्रारम्भ होकर बाजार व मुख्य मार्गो से गुजरी, जहां पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों और छात्राओं ने नारों के माध्यम से बढ़ती हुई वैश्विक जनसंख्या, परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, गरीबी और मानवाधिकारों जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूकता किया। रैली दौरान मरीजों को फाइलेरिया किट का वितरण किया गया।
जन जागरूकता रैली का शुभारम्भ सीएचसी अधीक्षक डाॅ. पीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में जीजीआईसी की छात्राओं ने बढ़चढ ़कर भाग लिया। बालिकाओं के साथ समस्त सीएचसी स्टाफ भी उपस्थित रहा। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर से प्रारंभ होकर बाजार होते हुए अन्य प्रमुख मार्गों चैराहो से होते हुए वापस सीएचसी पर समाप्त हुई। रैली दौरान छात्राओं एवं स्टाफ छोटा परिवार सुखी परिवार, दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन अपनाएं, जनसंख्या नियंत्रण देश का विकास आदि नारे लगाते हुए हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधक है। परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर हम अपने परिवार और देश को स्वस्थ एवं समृद्ध बना सकते हैं। उन्होंने सभी से दो बच्चों के मानक को अपनाने की अपील की। रैली का संचालन शिवचरण पाल बिसीपीएम ने किया। इस मौके पर डाॅ. पवन सिंह राजपूत चिकित्सक अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. रामकुमार मोहम्मद जमील खान, फार्मासिस्ट पूर्णश नामदेव, डॉ. शैलेंद्र सिंह सेंगर, मनोज कुमार रावत, अभिषेक चैबे, सुनील कुमार यादव के अलावा, उषा देवी, बनाफर, मीरा देवी, पुष्पा, अर्चना के अलावा कालेज के शिक्षक, आशा संगिनी, एएनएम आदि लोग मौजद रहे। रैली दौरान फेइलेरिया रोगियो को फाइलेरिया किट का वितरण किया गया।





