थाना बिलरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर दबोचा।
थाना बिलरियागंज – आजमगढ़ l घटना का विवरण- अवगत कराना है कि वादी द्वारा थाना बिलरियागंज पर प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त अश्वनी एवं मो0 अमजद द्वारा बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। वादिनी के अनुसार, जब वह घर से बाहर रहती थी, तब दोनों अभियुक्त उसके घर पर भी आकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाते थे।
कुछ समय बाद पीड़िता की तबीयत लगातार खराब रहने पर चिकित्सीय परीक्षण एवं सोनोग्राफी कराए जाने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। पूछताछ करने पर पीड़िता ने दोनों अभियुक्तों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 70(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दोनों वांछित अभियुक्त शहाबुद्दीनपुर मंदिर पोखरा के पास किसी वाहन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है





