HomeMarqueeलगातार बारिश से सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र कैंथ की दीवार गिरी, बड़ा...

लगातार बारिश से सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र कैंथ की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

उरई (जालौन)। लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कैंथ स्थित सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र की बाहरी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम तुलसा देवी ने बताया कि जिस दीवार का हिस्सा गिरा है, वह काफी समय से झुकी हुई थी। इसकी जानकारी कई बार संबंधित उच्च अधिकारियों को दी गई थी और मरम्मत कराने की मांग भी की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी दीवार आखिरकार गिर गई। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र निर्माण कराने तथा भवन की अन्य जर्जर हिस्सों की भी जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular