जलालपुर ।अम्बेडकर नगर जनपद अंबेडकर नगर के थाना सम्मनपुर क्षेत्र के सिकन्दरपुर सदर इमामबाड़ा में 12 जुलाई 2026 को एक जुलूस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया है। यह जुलूस हज़रत इमाम ज़ैनुलआबेदीन अ.स. की याद में आयोजित हो रहा है जो करबला के दर्दनाक वाक़यात के ऐनी शाहिद हैं तथा संपूर्ण संसार में सब्र, इबादत और बंदगी के उन्वान से प्रसिद्ध हैं कार्यक्रम रविवार को दोपहर 1 बजे शुरू होगा मजलिस को इमामे जुमा मौलाना मोहम्मद ज़फ़र मारूफी साहब क़िब्ला संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की आयोजक नोहा खान समर जैदी ने बताया कि जुलूस के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है जुलूस के दौरान मौलाना नुरुल हसन साहब क़िब्ला मछली गांव एवं मौलाना नदीम रज़ा ज़ैदी साहब क़िब्ला फैज़ाबादी की तकरीर होगी।
जुलूस में गैर जनपद की विभिन्न अंजुमनों जैसे अंजुमन रौनक ए इस्लाम मुस्तफाबाद अंजुमन अब्बासिया नमौली फैजाबाद अंजुमन हुसैनिया सैय्यद पूरा आजमगढ़, अंजुमन तमन्नाए ज़हरा अकबरपुर द्वारा नौहा खानी एवं सीनाज़नी की जाएगी लिहाज़ा आयोजकों ने सभी मोमिनीन और अज़ादारों से जुलूस में शरीक होने की अपील की है। जुलूस का संचालन मौलवी मीर तालिब साहब एवं मौलाना मुशीर अब्बास मुस्तफ़वी साहब द्वारा किया जाएगा वही जुलूस में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी मौजूदरहेगा।





