लोटन सिद्धार्थनगर । अप्रैल माह में हुए कोल्हुआ जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक संदीप यादव की इलाज के दौरान मौत के मामले में आठ नामजद व पांच अग्यात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कुछ नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे।न्यायालय द्वारा संग्यान में लेते हुए गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।अभियुक्तों के खिलाफ उनके गांव पर कुर्की करने का सचिवालय व अन्नपूर्णा भवन पर धारा 84 बी0एन0एस0एस0 की कापी लगायी गयी तथा डुगडुगी / मुनादी कराते हुए लाउडहेलर के माध्यम से अभियुक्तगण के फरारी की उद्घघोषणा की गयी थी। हत्या के बाद से ही फरार चल रहे व्यक्ति को पुलिस खोज रही थी।
लेकिन पता नहीं चल पा रहा था जिसको लेकर पुलिस काफी परेशान थी। लगभग दो माह बाद पुलिस को मुखबिर द्वारा सोमवार को सूचना मिला कि कोल्हुआ संदीप यादव हत्या के दो अभियुक्त नेपाल भागने के फिराक में है और धरमौली मोड़ पर साधन का इंतजार कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस धरमौली मोड़ पर घेरा बंदी अभियुक्त को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद रामजीत पुत्र काशी बताया वहीं दूसरा भरत पुत्र प्रहलाद निवासी कोल्हुआ छोटकाडीह बताया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तो को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।इस दौरान थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, एस आई रविन्द्र यादव, हे०का०शैलेन्द्र यादव, रि०का०आदित्य त्रिपाठी रोहन शिल्पकार मौजूद रहें।





