बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर हुआ मंथन
मौदहा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार को बिवांर स्थित हिमांशु रिसॉर्ट में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत शामिल रहीं। सम्मेलन में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संगठननिष्ठ जीवन एवं उनके विचारों का उल्लेख करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
सम्मेलन में सदस्यता विस्तार अभियान, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी तैयारियों के दृष्टिगत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में प्रीतम सिंह किसान, लक्ष्मीनारायण दादा, रामदेव सिंह, केके व्यास, संजय दीक्षित, अंबरीश कुमारी, साधना सिंह, आशारानी कबीर, शिवेंद्र सिंह मानू, नरविंद सिंह, अभिषेक तिवारी, कृष्ण कुमार बंटी, रवि सोनी, अंकित चंदेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





