HomeUttar PradeshHamirpurसोशल मीडिया पर वायरल प्रकरण में पुलिस का स्पष्टीकरण

सोशल मीडिया पर वायरल प्रकरण में पुलिस का स्पष्टीकरण

हमीरपुर। सोशल मीडिया पर वायरल प्रकरण के संबंध में पुलिस प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि 3/4 जुलाई 2026 की रात एक महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली नगर पहुंची थी। महिला ने अपने पति, जो एक पुरुष आरक्षी है, तथा एक महिला आरक्षी के बीच कथित अनैतिक संबंध होने की शिकायत की थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुरुष आरक्षी और महिला आरक्षी पूर्व में एक ही जनपद में तैनात रहे थे। बाद में महिला आरक्षी का प्रशासनिक आधार पर जनपद हमीरपुर स्थानांतरण हुआ, जबकि संबंधित पुरुष आरक्षी वर्तमान में निलंबित चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के परिजनों ने आपसी बातचीत के बाद मामले का समाधान कर लिया। इस संबंध में थाना स्तर पर कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संबंधित पुरुष आरक्षी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उसके मूल जनपद को रिपोर्ट भेज दी गई है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular