सिद्धार्थनगर। भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम अंतर्गत बर्डपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय के आवास पर रविवार को मंडल प्रवास आयोजित किया गया। प्रवास के दौरान मंडल के संगठनात्मक कार्यों, विभिन्न अभियानों एवं बूथ समितियों की समीक्षा की गई। साथ ही पार्टी द्वारा वर्तमान में संचालित अभियानों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्हें बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित प्रवास, बूथ समितियों के सक्रिय संचालन तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल, जिला मंत्री रामनारायण, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, अजय उपाध्याय जिला कार्यालय मंत्री अनुराग श्रीवास्तव तथा सह मंत्री महेंद्र लोधी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





