HomeItawaएस एस पी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

एस एस पी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार को जनपद में आयोजित यूपी टेट-2026 परीक्षा के द्वितीय दिवस को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था,प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग,कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली,यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सहित सुरक्षा संबंधी समस्त प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता,पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।इस दौरान पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular