HomeUttar PradeshKanpurमूसलाधार बारिश के बीच काकादेव में अपार्टमेंट धंसा, 50 से अधिक लोगों...

मूसलाधार बारिश के बीच काकादेव में अपार्टमेंट धंसा, 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

कानपुर। शुक्रवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित पांडु नगर के हरमोनी विला अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक धंस गया। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास में चल रहे कानपुर मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण जमीन कमजोर हो गई, जिससे अपार्टमेंट के बेसमेंट की भारी दीवार ढह गई। दीवार गिरने से कई दोपहिया वाहन मलबे और गहरे गड्ढे में दब गए। समय रहते भवन खाली करा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और पूरा भवन हिलने लगा। नीचे पहुंचने पर बेसमेंट की दीवार धंसी मिली। लोगों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मेट्रो प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की।

एसीपी आकांक्षा पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। प्राथमिकता सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकालने की रही। हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular