HomeMarqueeयूपी टीईटी परीक्षा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन एवं...

यूपी टीईटी परीक्षा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

फतेहपुर। जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन तलाशी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा परीक्षा कक्षों में निगरानी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की घटना न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं सघन निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस निगरानी व्यवस्था से परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अभ्यर्थियों में भी विश्वास का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular