HomeMarqueeविद्युत विभाग का रात्रिकालीन मार्च, बिजली चोरी रोकथाम के लिए चला विशेष...

विद्युत विभाग का रात्रिकालीन मार्च, बिजली चोरी रोकथाम के लिए चला विशेष अभियान

पनियरा(महराजगंज)। विद्युत वितरण व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के पनियरा उपकेंद्र द्वारा रात्रिकालीन मार्च एवं बिजली चोरी रोकथाम अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियंता आनंदनगर के निर्देशन में किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी पनियरा, अवर अभियंता, विभागीय कर्मचारियों तथा तकनीकी स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान पनियरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न फीडरों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं बिजली चोरी की आशंका वाले स्थानों का रात्रि में सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करने की अपील करते हुए बिजली चोरी से होने वाले आर्थिक नुकसान तथा इसके लिए निर्धारित कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी रोकना केवल विद्युत विभाग की ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का भी दायित्व है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी बिजली चोरी या विद्युत व्यवस्था से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार रात्रिकालीन मार्च एवं जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित, पारदर्शी एवं निर्बाध बनाए रखना, लाइन हानियों को कम करना तथा राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular