HomeMarquee20 हजार से अधिक बकाया पर 12 बिजली कनेक्शन काटे गए

20 हजार से अधिक बकाया पर 12 बिजली कनेक्शन काटे गए

मिठौरा (महराजगंज)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 27 जून को परसा मीर में विद्युत विभाग ने बकाया बिल वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। अभियान के दौरान कुल 30 उपभोक्ताओं की जांच की गई, जिनमें 12 बकायदारों का विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किया गया।

अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को कई बार बिजली बिल समय से जमा करने के लिए जागरूक किया गया था ।तथा पूर्व में।इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर नियमानुसार विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा कर पुनः कनेक्शन बहाल करा सकते हैं तथा भविष्य में समय पर बिल भुगतान कर ऐसी कार्रवाई से बचें।

अभियान में अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह के साथ लाइनमैन मूर्तजा अंसारी, उपेंद्र यादव, रामदवन यादव, संविदा कर्मचारी दिनेश यादव और शैलेश सहित विभागीय टीम मौजूद रही। विभाग ने चेतावनी दी कि बकाया बिल वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular