एक बाद एक जटिल रोग से पीड़ित मरीजों का सफल ऑपरेशन करने का श्रेय नगर पंचायत बढ़नी में ढेबरूआ रोड पर धर्मकांटा के पास स्थित डीएसके मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के संचालक डॉ एसएन सोनकर (सर्जन ) को जाता है जिन्होंने क्षेत्र के एक गरीब युवती के पेट से लगभग 4 किग्रा की तिल्ली निकालकर उसकी जान बचाई जो इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस मैसर जहाँ पुत्री हुसैन (17 ) वर्ष ग्राम मडनी थाना ढेबरूआ जिला सिद्धार्थनगर काफी लंबे समय से पेट में गंभीर रोग से पीड़ित को डीएसके मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल पर पूर्व प्रधान जमील अहमद खान लेकर पहुंचे और डॉ एसएन सोनकर से मुलाकात की जांचोपरांत डॉ सोनकर ने पीड़ित युवती का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से लगभग 4किग्रा की तिल्ली बाहर निकाली जिसे देखकर परिजन काफी हैरान थे। लोगों का कहना था आखिर कैसे यह अब तक जिंदा थी आदि बातें लोगों के ज़ुबाँ पर सवाल बनकर तैर रहे थे तथा चिकित्सक को दुआएं देते हुए नजर आए।
ग्राम पंचायत मडनी के पूर्व प्रधान जमील अहमद खान ने बताया कि डॉक्टर साहब की जितनी प्रशंसा की जाय तो कम है। कहा कि डॉक्टर सोनकर साहब गरीबों की बहुत मदद करते है। कहा कि मेरे गाँव के इस गरीब परिवार की बच्ची का जो इतना बड़ा ऑपरेशन डॉक्टर साहब ने किया है जिसे बाहर ले जाने पर लाखों खर्च हो जाता लेकिन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्होंने सहयोग किया जिससे बच्ची का सही सलामत ऑपरेशन हो गया और वह स्वस्थ है। कहा कि ऐसे ही चिकित्सक धरती पर देवतुल्य होते हैं। विदित हो कि डॉ एस एन सोनकर ने इससे पूर्व भी कई जटिल रोगों से ग्रसित मरीजों का सफल आपरेशन कर इस क्षेत्र में ऐतिहासिक व सराहनीय कार्य किया है।





