HomeMarqueeरोजगार सेवक संघ के नए संगठन का हुआ गठन, अमित कुमार पाठक...

रोजगार सेवक संघ के नए संगठन का हुआ गठन, अमित कुमार पाठक बने ब्लॉक अध्यक्ष

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी ब्लाक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। पूर्व सूचना के आधार पर बुलाई गई इस बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लेते हुए पुराने संगठन को भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी (नए संगठन) का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने नए पदाधिकारियों के नामों पर अपनी सहमति जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

नए संगठन के सुचारू रूप से संचालन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार पाठक, ब्लॉक उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार चौधरी, ब्लॉक महामंत्री परवेज खान, संगठन मंत्री सोहन लाल यादव, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार चौधरी, ब्लॉक संरक्षक राम सूरत यादव, सह-संरक्षक आलोक कुमार ,ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार चौधरी का चयन किया गया।

बैठक के दौरान मौजूद सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने नए पदाधिकारियों के चयन का हाथ उठाकर और सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके बाद बैठक के समापन की घोषणा की गई। नवनिवुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार पाठक ने खंड विकास अधिकारी बढ़नी को पत्र लिखकर नए संगठन के गठन की आधिकारिक सूचना प्रेषित कर दी है। उक्त अवसर पर आलोक चतुर्वेदी, महेश यादव, रामसूरत यादव, सोहन यादव, रामदयाल, परवेज आलम, बब्बन चौहान, दिनेश पाल, संजय कुमार, विरेंद्र चौधरी, जयप्रकाश यादव, मनोज चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular