इटावा। आपातकाल के 51 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया,जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व जनप्रतिनिधिगणों ने लोकतंत्र सेनानी प्रेम सिंह,मेवाराम,ग्रीश चंद्र,उदल सिंह,प्रेमदास,नरेंद्र बाबू,पवन कुमार जैन,सहदेव सिंह,रेखा देवी(धुंन्नू), अफसाना(मुन्ना जी),कलेक्टर सिंह राठौर, शंकर सिंह,मधुसूदन सिंह,श्याम बाबू, मंसूर अहमद व मुन्नी देवी को अंग वस्त्र व फूल माला भेंटकर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी पवन कुमार जैन ने आपातकाल के समय को याद करते हुए अपने अनुभव शेयर किए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि उस अवधि में संविधान की भावना,लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का गंभीर हनन हुआ था।कार्यक्रम में अपने समापन उद्बोधन में आए हुए लोकतंत्र सेनानियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान को प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,के के राज, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जिला महामंत्री हरनाथ कुशवाह,सतेंद्र राजपूत,जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी,बासु चौधरी,अनूप जाटव,यशवर्धन चौधरी,संजीव भदौरिया, जिला मंत्री राजकमल यादव,आयुष राज, सुरेश राजपूत,प्रीति दुबे,संजू बाबू शाक्य, जितेंद्र पाल,अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा,सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी विमलेश शाक्य सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।





