Akash Deep ने धोनी-कोहली और रोहित को क्यों नहीं दिया अपनी शादी का न्योता? खुद किया खुलासा

0
12547

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने काशी में अक्षिता से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Akash Deep Marriage: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बुधवार को काशी में अक्षिता के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह में उनके परिवार, रिश्तेदारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में खुशियों का माहौल रहा।

खुद आकाशदीप ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इस बीच एक वीडियो क्लिप जिसमें आकाशदीप टैग हैं, उसमें उनसे ये पूछा गया कि क्यों उन्होंने अपनी शादी में विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को न्यौता नहीं दिया? इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई हैं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Akash Deep ने क्यों अपनी शादी में दिग्गजों को नहीं बुलाया?

दरअसल, आकाशदीप की शादी के एक वीडियो में उससे पूछा गया कि उन्होंने कोहली, रोहित और धोनी को क्यों नहीं बुलाया। आकाश ने हंसकर जवाब देते हुए कहा, “शादी हो पाएगी यहां बनारस में?” उनका इशारा था कि ये स्टार आते तो भीड़ के कारण शादी ही नहीं हो पाती।

बता दें कि आकाशदीप ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं और 28 विकेट लिए हैं। एक पारी में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 6 विकेट देकर 60 रन है, जबकि एक मैच में 10 विकेट देकर 112 रन है। उनके करियर का अब तक का सबसे यादगार पल, पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट था। एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में उन्होंने मैच में 12 विकेट लिए थे।

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाशदीप को IPL 2026 के लिए खरीदा था, लेकिन चोट की वजह से वो पूरा सीजन नहीं खेल पाए। उनकी कमर में इंजरी हो गई थी। इसी चोट के कारण वो भारत की टेस्ट टीम से भी बाहर चल रहे हैं। आकाशदीप अभी ठीक हो रहे हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here