HomeMarqueeग्राम लौना में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता...

ग्राम लौना में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता के दिए गए टिप्स

जालौन (उरई)। ग्राम लौना में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन गौ रक्षा दल के झांसी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल रेणुका सिसोदिया एवं महिला कांस्टेबल शिवानी यादव ने उपस्थित महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया। साथ ही महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने एवं समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान सैकड़ों महिलाओं को जलपान एवं शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया तथा महिलाओं ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular