HomeMarqueeथाने पर सुनवाई न होने का आरोप, महिला एसपी से लगाई गुहार

थाने पर सुनवाई न होने का आरोप, महिला एसपी से लगाई गुहार

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के कोटकमहिरिया गांव की एक महिला ने मारपीट के मामले में स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

गांव निवासी पूनम पत्नी रामपत ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि 17 जून की रात लगभग आठ बजे गांव के चार लोग कथित रूप से उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद को शांत कराया। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला के अनुसार मारपीट की घटना में उसके सिर और दाहिने पैर में चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस को सूचना दी तथा अगले दिन थाने में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और न ही आरोपितों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद में लगातार थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इससे आहत होकर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, चिकित्सीय परीक्षण तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पीड़िता को उच्चाधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular