HomeUttar PradeshAligarhसूचना विभाग द्वारा जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के प्रेस पास में भी...

सूचना विभाग द्वारा जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के प्रेस पास में भी लापरवाही आई सामने

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार को प्रस्तावित जनसभा को कवरेज करने हेतु सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों को प्रेस पास जारी किया गया। यह पास इस तरीके का जारी किया कि इसको पुलिस कर्मी तो क्या उनके आलाधिकारी भी प्रेस पास को पड़ नहीं पाएंगे। क्या अलीगढ़ के सहायक निदेशक पद पर बैठे संदीप कुमार ने इस पास को जारी करने से पहले यह तक नहीं देखा कि पास में कुछ लिखने पर पढ़ा जा सकता हैं की नहीं।

वैसे तो पास पर नगर मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर भी हुए हैं। क्या उन्होंने भी यह ध्यान नहीं दिया? इससे दोनों अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही हैं। पास पर क्या लिखा है ये कोई नहीं पढ़ सकता। क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस लापरवाही के लिए कार्यवाही करेंगे? प्रेस पास को लेकर सीएम के कार्यक्रम में पहुंच कर काफी मसगत का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular