मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

0
2258

बिलग्राम, हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत बिलग्राम की एंटीरोमियो/मिशन शक्ति टीम ने ग्राम नऊपुरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिला सिपाही ममता एवं महिला सिपाही शिवम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।

टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मिशन शक्ति अभियान की सराहना की।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here