HomeMarqueeजालौन में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच, छात्र-छात्राओं के लिए बने...

जालौन में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच, छात्र-छात्राओं के लिए बने ट्रैक का नपा प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

उरई (जालौन)। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा प्रतियोगी स्तर की तैयारियों के लिए उपयुक्त खेल मैदान एवं ट्रैक की आवश्यकता को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी जालौन से नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने मुलाकात कर मांग रखी थी। जिसके फलस्वरूप नगर पालिका परिषद जालौन द्वारा खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। छात्राओं के लिए फुन्दी सिंह लौना राजकीय डिग्री कॉलेज जालौन परिसर में तथा छात्रों के लिए बाराहीं देवी मेला ग्राउंड जालौन परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कराया गया।

नव निर्मित ट्रैकों का उद्घाटन नगर पालिका परिषद सभासदगणों व अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद जालौन के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पुनीत मित्तल के द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इन खेल सुविधाओं के विकसित होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे जिला, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।इस मौके पर सभासद ललित शुक्ला, अन्नू शर्मा, मलखान दोहरे आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular