HomePolitical'अमरनाथ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, कश्मीरियों के लिए देश से जुड़ने-भाईचारा बढ़ाने...

‘अमरनाथ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, कश्मीरियों के लिए देश से जुड़ने-भाईचारा बढ़ाने का अवसर’, महबूबा मुफ्ती की अपील

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा को कश्मीरियों के लिए देश से जुड़ने और भाईचारा बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने लोगों से तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत कर कश्मीर की मेहमाननवाज़ी और करुणा दिखाने की अपील की।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा कश्मीर के लोगों के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ने और आपसी समझ तथा भाईचारे को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह कश्मीर और कश्मीरी के प्रति फैली भ्रांतियां और नकारात्मक बातों को दूर करने का अवसर है।

सोनमर्ग में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि कश्मीर की मेहमाननवाज़ी, दयालुता और करुणा पूर्वाग्रह तथा अविश्वास का सबसे अच्छा जवाब होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करें और यह सुनिश्चित करें कि घाटी में आने वाला हर आगंतुक सकारात्मक यादों और कश्मीरी संस्कृति एवं परंपराओं की गहरी समझ के साथ वापस लौटे।

लोगों को असली कश्मीर दिखाने का मौका

उन्होंने कहा, “यह यात्रा हमें भारत के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। हमारी मेहमाननवाज़ी, दयालुता और करुणा ही पूर्वाग्रह और अविश्वास का जवाब होनी चाहिए।” मुफ़्ती ने आगे कहा कि यह तीर्थयात्रा उदारता, सम्मान और सांप्रदायिक सद्भाव के माध्यम से कश्मीर और इस्लाम के वास्तविक मूल्यों को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर है।

उन्होंने कहा, “कश्मीर आने वाला हर श्रद्धालु हमारे मूल्यों, हमारे धर्म और हमारे लोगों की बेहतर समझ लेकर जाए। यह हमारे लिए इस्लाम और कश्मीर की वास्तविक भावना को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर है।” उनकी यह टिप्पणी वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के आरंभ से पहले आई है, जिसके लिए जम्मू-कश्मीर में व्यापक व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular