HomeMarqueeमेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न, 200 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न, 200 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

उरई (जालौन)। तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा के सांसद बंटी विवेक साहू एवं मंत्री राकेश राठौर ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का आह्वान किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को अमीरी-गरीबी के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय देना चाहिए। संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और शिक्षा के माध्यम से ही तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाँ कमलेश ने समाज की एकता पर बल देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, संजीव उमाशंकर, सभासद गौरव, योगेन्द्र राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह राजावत, महेन्द्र, सुरेश राठौर, चन्द्रभान, कुलदीप, गिरजाशंकर, संजय, आकाश (अक्की), गौरव, शैलेन्द्र, शिव कुमार, पवन, नन्दकिशोर, रामअवतार, लौकेन्द्र, हरिशंकर साहू, संदीप, पुष्पेन्द्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular