HomeBusinessEPFO 3.0: UPI और ATM से PF का पैसा निकालने की टेस्टिंग...

EPFO 3.0: UPI और ATM से PF का पैसा निकालने की टेस्टिंग पूरी, लॉन्च होने की तारीख तय हुई या नहीं; चेक करें

EPFO 3.0 का परीक्षण पूरा हो गया है, जिससे सदस्य UPI या ATM के माध्यम से आसानी से PF निकाल सकेंगे। हालांकि, इसकी लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।

EPFO 3.0 digital upgrade features: इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने EPFO 3.0 पर अपने काम की रफ्तार को और तेज कर दिया है। यह टेक्नोलॉजी पर आधारित एक बड़ा बदलाव है, जिसे सदस्यों के अपने प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट्स के साथ काम करने के तरीके को आधुनिक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पहल का मकसद एक तेज, ज्यादा पारदर्शी और पेपरलेस सिस्टम बनाना है, जिससे PF से जुड़ी सेवाओं को पाना और मैनेज करना आसान हो जाए।

EPFO 3.0 के तहत ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स आसानी से UPI या फिर ATM से बड़े ही आसानी से पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन सवाल है क्या EPFO 3.0 की लॉन्च तारीख तय हुई है या नहीं? क्योंकि इस समय सोशल मीडिया पर लाखो सब्सक्राइबर इसे लेकर सवाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस पर ताजा अपडेट क्या है?

क्या तय हो गई EPFO 3.0 के लॉन्च होने की तारीख?

ईपीएफओ 3 प्वाइंट ओ के लॉन्च की तारीख अभी तक फिक्स नहीं हुई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, EPFO ने अब नए सिस्टम की टेस्टिंग पूरी कर ली है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में कहा था कि इसे लागू करने की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हालांकि, अभी तक इसे लॉन्च करने की कोई आधिकारिक तारीख या महीने की घोषणा नहीं की गई है।

क्या है EPFO 3.0 की खासियत?

EPFO 3.0 की सबसे बड़ी खासियतों (epfo 3.0 digital upgrade features) यह है कि इसके जरिए PF फंड को सीधे आधार-लिंक्ड और बैंक-सीडेड अकाउंट में UPI या ATM-इनेबल्ड चैनलों के जरिए ट्रांसफर किया जा सकेगा। इस कदम से कागजी कार्रवाई कम होगी, देरी घटेगी और कुल मिलाकर पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे पैसे निकालने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

प्रस्तावित फ्रेमवर्क के अनुसार, योग्य सब्सक्राइबर अपने EPF बैलेंस का 50% से 75% तक हिस्सा निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें होंगी जिन्हें सिस्टम के शुरू होने पर तय किया जाएगा। EPFO को पूरा भरोसा है कि आने वाले बदलाव लागू होने के बाद कई क्लेम कुछ ही दिनों में पूरे किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular